Aaj Ka Mausam: झारखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू और गढ़वा जिले के कुछ भागों में आज बुधवार को कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड के पांच जिलों में आज बुधवार (27 अगस्त 2025) को कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू और गढ़वा जिले शामिल हैं.

पलामू समेत चार जिलों में बारिश की संभावना


झारखंड के पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में आज बुधवार (27 अगस्त 2025) को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

सरायकेला खरसावां में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका


झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में आज बुधवार (27 अगस्त 2025) को अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका जतायी है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम पूर्वानुमान

रांची में गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश


झारखंड की राजधानी रांची और उसके आस-पास के इलाकों के मौसम की बात करें तो आज 27 अगस्त 2025 को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: झारखंड में गणेश चतुर्थी का उल्लास, विघ्नहर्ता गणपति की आराधना कर रहे श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >