बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 11 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में आने वाले दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. अभी झारखंड में मानसून सक्रिय है. 11 अगस्त को कई जगहों पर गरज के साथ वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. कहां-कहां कितनी बारिश हुई, यहां देखें.

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसके पहले की मौसम की गतिविधियों की वजह से झारखंड में मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि झारखंड में आज का मौसम (11 अगस्त 2025) कैसा रहने वाला है.

कहां है मानसून ट्रफ?

आईएमडी के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ अब फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाबद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी और उसके बाद अरुणाचल प्रदेश से गुजर रहा है.

13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

उन्होंने बताया कि समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाके में बना हुआ है, जो दक्षिण की ओर झुका है. उन्होंने कहा कि 13 अग्सत 2025 को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें यहां पढ़ें

11 अगस्त को रांची में तेज हवाओं के साथ वर्षा संभव

मौसम केंद्र रांची ने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होगा. इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

3 दिन तक उच्चतम तापमान में बदलाव नहीं

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 दिन के दौरान उच्चतम तापमान 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राज्य में मानसून पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रहा. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 61.5 मिमी वर्षा गढ़वा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.9 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री लातेहार में रहा.

रांची का उच्चतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है.

एक दिन में 37 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

शनिवार और रविवार को 24 घंटे के दौरान झारखंड में 5.1 मिमी सामान्य वर्षा की जगह 8.1 मिमी (37 प्रतिशत अधिक) वर्षा हुई. कहां-कितनी वर्षा हुई देखें.

Aaj Ka Mausam: कहां-कितनी हुई वर्षा

  • गढ़वा – 61.5 मिलीमीटर
  • बारियातू – 59 मिलीमीटर
  • पंचेत – 49.4 मिलीमीटर
  • मैथन डीवीसी – 33.2 मिलीमीटर
  • कुड़ू – 32.4 मिलीमीटर
  • मैथन – 27.2 मिलीमीटर
  • चंदनकियारी – 22 मिलीमीटर
  • पापुनकी – 20.4 मिलीमीटर
  • मांडर – 18.4 मिलीमीटर
  • पथरगामा – 14.2 मिलीमीटर
  • बुढ़मू – 13.8 मिलीमीटर
  • बीएयू कांके – 13.4 मिलीमीटर
  • दियाकेल खूंटी केवीके – 11.5 मिलीमीटर
  • शिलाईचक – 9.5 मिलीमीटर
  • हिरनपुर – 9.2 मिलीमीटर
  • गारू 9 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

607.4 की जगह झारखंड में 854.6 मिमी बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी

जमशेदपुर को जल्द मिलेगी 145.24 करोड़ के आईएसबीटी की सौगात

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में चलेगी आंधी, वर्षा के साथ होगा वज्रपात, रहें अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >