Aaj ka Mausam : 23 मई को झारखंड के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश

Aaj ka Mausam : ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पंजाब से उत्तरी बांग्लादेश तक फैल चुका है. इसके असर से झारखंड में मौसम बदल गया है. 23 मई 2025 को 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. गर्जन के साथ वज्रपात भारी बारिश होने की संभावना है. किस-किस जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है, यहां पढ़ें.

Aaj ka Mausam : झारखंड के कम से कम 18 जिलों में शुक्रवार 23 मई आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश होगी. 40 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार से आंधी चलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में अभिषेक आनंद ने कहा कि 23 मई के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात और वर्षा भी होगी.

उत्तर-पूर्वी भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात संभव

झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पंजाब से बांग्लादेश तक फैला है ईस्ट-वेस्ट ट्रफ

अभिषेक आनंद ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पंजाब से उत्तरी बांग्लादेश तक फैला है. इसके असर से नम हवाएं आ रही हैं, जो झारखंड के उत्तरी और बिहार के दक्षिणी भाग से गुजर रहा है. इसलिए झारखंड के उत्तरी और मध्य भाग में गरज चमक के साथ बारिश होगी. तेज हवाएं चलेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नम हवाओं की वजह से झारखंड के तापमान में गिरावट

उन्होंने बताया कि बारिश और नम हवाओं की वजह से झारखंड का अधिकतम तापमान घटकर 36.8 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. उन्होंने बताया कि अभी झारखंड में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में रहा. सबसे ज्यादा बारिश 9.5 मिलीमीटर बाबानगरी देवघर में हुई.

इसे भी पढ़ें : 520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन करने के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्र-छात्राओं को देंगे सभी संसाधन

डालटनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि डालटनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री कम हो गया है. रांची का सामान्य से 6 डिग्री, जमशेदपुर का सामान्य से 2.6 डिग्री, बोकारो का सामान्य से 4.3 डिग्री और चाईबासा का सामान्य से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम हो गया है. रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और चाईबासा में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम हैं.

23 मई को इन 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • बोकारो
  • हजारीबाग
  • रामगढ़
  • रांची
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • खूंटी
  • सिमडेगा
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम

23 मई को इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट

  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • गोड्डा

झारखंड के प्रमुख जिलों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

शहर का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची30.8 डिग्री सेंटीग्रेड21.0 डिग्री सेंटीग्रेड
जमशेदपुर35.1 डिग्री सेंटीग्रेड22.2 डिग्री सेंटीग्रेड
डालटनगंज32.5 डिग्री सेंटीग्रेड23.3 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो36.5 डिग्री सेंटीग्रेड23.1 डिग्री सेंटीग्रेड
चाईबासा34.8 डिग्री सेंटीग्रेड24.4 डिग्री सेंटीग्रेड
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज 23 मई 2025 को आपके शहर में कितने में मिलेगा 14.2 किलो का सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर

झारखंड भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में निभायेंगे भूमिका

झारखंड के लिए खुशखबरी : जल्द आयेगा मानसून, खेती को मिलेगा बूस्ट

हेमंत सोरेन कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्रों को मुफ्त किताबें, आउटसोर्सिंग स्टाफ को आरक्षण का लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >