पर्यारण संरक्षण के लिए रांची के रहने वाले सिमोन उरांव को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

रांची : पर्यावरण संरक्षण के लिए सिमोन उरांव को पद्मश्री सम्मान से नवाज जायेगा. 26 जनवरी को राष्ट्रपति उन्हें यह सम्मान देंगे. झारखंड की राजधानी रांची से सटे बड़ों के रहने वाले सिमोन उरांव जल संरक्षण, वन रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई काम करते हैं. जमीन पर सिमोन गांव वालों को अधिकार मानते […]

रांची : पर्यावरण संरक्षण के लिए सिमोन उरांव को पद्मश्री सम्मान से नवाज जायेगा. 26 जनवरी को राष्ट्रपति उन्हें यह सम्मान देंगे. झारखंड की राजधानी रांची से सटे बड़ों के रहने वाले सिमोन उरांव जल संरक्षण, वन रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई काम करते हैं. जमीन पर सिमोन गांव वालों को अधिकार मानते हैं उनका मानना है कि पानी, जंगल, झाड़ भगवान देते हैं उन्होंने तीर धनुष लेकर पेड़ों की कटाई का विरोध किया और पर्यावरण संरक्षण के मकसद को पूरा करने के लिए दो बाल जेल जा चुके हैं लेकिन दोनों बार अदालत ने उन्हें समाजिक कार्यकर्ता बताकर उन्हें रिहा कर दिया.

सिमोन 1955 से 1970 के बीच बांध बनाने का अभियान जोरदार ढंग से चलाया. उन्होंने जब यह काम शुरू किया तो 500 लोग उनसे जुड़ गये और साथ मिलकर जल संरक्षण का काम करने लगे उन्होंने भी यह महसूस किया कि बांध बनाने से बहुत मदद मिल रही है. सिमोन कल कारखानों से ज्यादा अन्न का कारखाना तैयार करने के पक्ष में है उन्होंने अपनी इस बात को दिल्ली तक पहुंचाया और एक मंच पर खड़ा हो कर पूछा कि अन्ना का कारखाना कितना है और किसानों की पूंजी क्या है.
सिमोन को पर्यावरण संरक्षण के लिए पहले भी कई पुरस्कार मिले है. उन्हें अमेरिकन मेडल ऑफ ऑनर लिमिटेड स्टा्राकिंग 2002 पुरस्कार के लिए चुना गया. विकास भारती विशुनपुर से जल मित्र का सम्मान मिला. झारखंड सरकार की तरफ से सम्मान. अब उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा रहा है. इससे पहले भी कई बार उनके नाम की सिफारिश की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >