प्रदीप बालमूचु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमूचु के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला का शील भंग करने की कोशिश करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.... पुलिस ने आज इस बारे में जानकारी दी. राज्य सभा सदस्य बालमूचु के अलावा शहर के सीतारामडेरा पुलिस थाना में 16 अन्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:30 PM

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमूचु के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला का शील भंग करने की कोशिश करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने आज इस बारे में जानकारी दी. राज्य सभा सदस्य बालमूचु के अलावा शहर के सीतारामडेरा पुलिस थाना में 16 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.एक मकान के मालिकाना हक को लेकर बालमूचु और महिला के पिता प्रेम बहादुर के बीच झड़प होने पर यह घटना हुई.

महिला के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि बालमूचु के एक रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम बहादुर और अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी.