B.Ed College in Jharkhand : झारखंड में बीएड कॉलेजों में कितनी सीटें हैं खाली? जानें यहां

B.Ed College in Jharkhand : बीएड कॉलेजों में 20% सीटें खाली हैं. पांचवें राउंड की काउंसलिंग का इंतजार किया जा रहा है.

B.Ed College in Jharkhand : झारखंड में बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के चौथे राउंड की काउंसेलिंग पूरी हो चुकी है. इसके बाद भी करीब 15-20 प्रतिशत सीटें खाली हैं. कॉलेज प्रबंधन और अभ्यर्थी दोनों ही पांचवें राउंड की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जबकि जेसीइसीइबी अब तक तिथि जारी नहीं कर पाया है. कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि एडमिशन प्रक्रिया पहले ही चार माह देरी से चल रही है. ऐसे में पांचवें राउंड में और देर हुई, तो शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा.

कई संस्थानों में कक्षाएं शुरू

कई संस्थानों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन सीटें खाली रहने से शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थागत संचालन पर असर पड़ रहा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लगातार आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं. कई उम्मीदवार बीएड में प्रवेश की उम्मीद में अन्य विकल्प छोड़ चुके हैं. उन्हें चिंता है कि देर होने पर उनका पूरा शिक्षा सत्र बर्बाद हो सकता है.

काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गयी

जेसीइसीइबी का कहना है कि पांचवें राउंड की काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गयी है. विभाग से स्वीकृति मिलते ही तिथि घोषित कर दी जायेगी. गौरतलब है कि चौथे राउंड की नामांकन प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हुई थी. इसके बाद 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अगले राउंड की घोषणा नहीं हो सकी है. अभ्यर्थियों और कॉलेजों की निगाहें अब उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय पर टिकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >