रांची : हरमू मैदान में प्रभात खबर के तीन दिवसीय ऑटो एक्सपो का उद्घाटन शुक्रवार को सांसद संजय सेठ ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाड़ियों के लेटेस्ट ट्रेंड को लेकर बाजार की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं.
अब लोगों में गाड़ी रखने के शौक के साथ-साथ पर्यावरण की भी चिंता है. मोटर शो में पहले दिन कई नयी कारों से पर्दा उठा. पहले दिन काफी संख्या में लोग आॅटो एक्सपो में पहुंचे. ऑटो शो में कुछ लेटेस्ट तकनीक वाली कारें आयी हैं, जिन पर आपकी नजरें टिक जायेंगी. कई कंपनियों ने मिड साइज एसयूवी को उतारा है.
