…..जब मुलाकाती के साथ ही बैठ गये सीएम हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे. वह ऊपरी तल्ले पर कार्यालय जा ही रहे थे कि ग्राउंड फ्लोर पर एक महिला ने उनसे कुछ आग्रह किया. इसके बाद सीएम ग्राउंड फ्लोर में ही उक्त महिला के साथ बैठ कर बातें करने लगे. महिला पश्चिम सिंहभूम झामुमो जिला महिला अध्यक्ष मोनिका […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे. वह ऊपरी तल्ले पर कार्यालय जा ही रहे थे कि ग्राउंड फ्लोर पर एक महिला ने उनसे कुछ आग्रह किया.
इसके बाद सीएम ग्राउंड फ्लोर में ही उक्त महिला के साथ बैठ कर बातें करने लगे. महिला पश्चिम सिंहभूम झामुमो जिला महिला अध्यक्ष मोनिका बोनाडले थीं. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया था.
रांची के देवकमल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 800 रुपये प्रति दिन मांगे जा रहे हैं, जिसके चलते उसे अस्पताल से वापस ले आया है. उसके समुचित इलाज का आग्रह उन्होंने सीएम से किया. सीएम ने कहा कि उनके भाई का समुचित इलाज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >