सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने के लिए 36 कंपनियां आगे आयीं

रांची : झारखंड में घरों की छत पर सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को 36 कंपनियां आगे आयीं. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) मुख्यालय में एजेंसियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें यह स्पष्ट किया गया कि भारत में बने सोलर रूफटॉप ही लगाये जायेंगे. चीनी सोलर पैनल का उपयोग नहीं […]

रांची : झारखंड में घरों की छत पर सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को 36 कंपनियां आगे आयीं. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) मुख्यालय में एजेंसियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें यह स्पष्ट किया गया कि भारत में बने सोलर रूफटॉप ही लगाये जायेंगे. चीनी सोलर पैनल का उपयोग नहीं किया जायेगा.

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरइ) ने झारखंड में सोलर रूफटॉप के लिए 10 मेगावाट की योजना स्वीकृत कर दी है. जेबीवीएनएल के माध्यम से घरों की छत पर सोलर रूफटॉप लगाये जायेंगे. लागत तय करने के लिए निविदा निकाली गयी है. एमएनआरइ ने 52 हजार रुपये प्रति किलोवाट का बेंचमार्क निर्धारित किया है. इस दर को आधार बनाकर निविदा निकाली गयी है. सबसे कम दर कोट करने वाली एजेंसी को सोलर रूफटॉप लगाने का काम दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >