मौसम का मिजाज : आज भी होगी बारिश

बुधवार को भी बादल छाये रहे, दोपहर बाद बारिश हुई रांची : मौसम का मिजाज बुधवार को बदला नजर आया. बुधवार की सुबह में कुछ देर के लिए धूप निकली. उसके बाद आकाश में बादल छाये रहे. दोपहर होते-होते बारिश भी होने लगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि नौ जनवरी को भी आकाश […]

बुधवार को भी बादल छाये रहे, दोपहर बाद बारिश हुई
रांची : मौसम का मिजाज बुधवार को बदला नजर आया. बुधवार की सुबह में कुछ देर के लिए धूप निकली. उसके बाद आकाश में बादल छाये रहे. दोपहर होते-होते बारिश भी होने लगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि नौ जनवरी को भी आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.
सबसे अधिक असर राज्य के मध्य तथा दक्षिणी भागों में दिखेगा. अगले दो दिनों तक रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान तीन से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा : राजधानी का न्यूनतम तापमान बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. करीब एक मिमी बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >