रांची : जमीन हत्या मामले में तीन को उम्रकैद

रांची : अपर न्यायायुक्त विजय श्रीवास्तव की अदालत ने 1.78 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के बहाने नामकुम निवासी अजीत कुमार की हुई हत्या में मंगलवार को विनोद कमार नायक, गुरुचरण नायक व लालू नायक को उम्रकैद की सजा सुनायी. साथ ही 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगाया़ घटना एक अगस्त 2013 की है़ विनोद कुमार नायक […]

रांची : अपर न्यायायुक्त विजय श्रीवास्तव की अदालत ने 1.78 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के बहाने नामकुम निवासी अजीत कुमार की हुई हत्या में मंगलवार को विनोद कमार नायक, गुरुचरण नायक व लालू नायक को उम्रकैद की सजा सुनायी. साथ ही 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगाया़
घटना एक अगस्त 2013 की है़ विनोद कुमार नायक ने 1.78 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के बहाने अजीत नायक को फोन कर बुलाया और फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर नामकुम के सदाबहार चौक के समीप गोली मार कर हत्या कर दी थी़ मृतक के भाई अनिरुद्ध कुमार नायक के बयान पर नामकुम थाना में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ जबकि इस मामले में अन्य पांच आरोपी राम नायक उर्फ विजय नायक, सिकंदर नायक, धर्मा नायक, विजय नायक, अजय नायक उर्फ गोबर सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >