रांची : मॉड्यूलर टॉयलेट हटाया, सड़क किनारे ही हल्का हो रहे लोग

रांची : आइटीआइ बस स्टैंड के पास सड़क किनारे से मॉड्यूलर टॉयलेट को हटा दिया गया है. नगर निगम द्वारा यहां मॉड्यूलर टॉयलेट लगाया गया था. यात्री व ठेला-खोमचा वाले इसका इस्तेमाल भी कर रहे थे. इसके हटाये जाने से सड़क किनारे ही लोग हल्का हो ले रहे हैं. इस कारण यहां से लोगों का […]

रांची : आइटीआइ बस स्टैंड के पास सड़क किनारे से मॉड्यूलर टॉयलेट को हटा दिया गया है. नगर निगम द्वारा यहां मॉड्यूलर टॉयलेट लगाया गया था. यात्री व ठेला-खोमचा वाले इसका इस्तेमाल भी कर रहे थे. इसके हटाये जाने से सड़क किनारे ही लोग हल्का हो ले रहे हैं.
इस कारण यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है. बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान मॉड्यूलर टॉयलेट को हटाया गया, जबकि इसके लिए जगह पर्याप्त थी. फिलहाल बस स्टैंड के अंदर टॉयलेट को रखा गया है. ऐसे में राहगीरों, ठेला-खोमचा से लेकर छोटे व्यवसायियों को परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >