रांची : चिरौंदी के थे ट्रक से दब कर मरनेवाले दोनों बच्चे

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के जालान रोड में सड़क किनारे सो रहे दो बच्चों की मौत रविवार की रात ट्रक के नीचे दब कर हो गयी थी, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी थी. मंगलवार को रिम्स में मृत बच्चों की पहचान उनके पिता ने की. पुलिस के अनुसार राजेश मांझी ने 10 वर्षीय […]

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के जालान रोड में सड़क किनारे सो रहे दो बच्चों की मौत रविवार की रात ट्रक के नीचे दब कर हो गयी थी, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी थी. मंगलवार को रिम्स में मृत बच्चों की पहचान उनके पिता ने की.
पुलिस के अनुसार राजेश मांझी ने 10 वर्षीय पुत्र करण मांझी और एलियस ने 12 वर्षीय पुत्र पतरस के शव की पहचान अपने-अपने बेटे के रूम में की. पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी पहाड़ी के समीप सरकारी ब्रांबे आवास में रहते थे. दोनों का घर पास में था.
अक्सर दोनों रात में घर से भाग जाते थे. इसी क्रम में वे लाेग रविवार की शाम को घर से बाहर चले गये थे. रात में वे नहीं लौटे. अखबार के माध्यम से परिजनों को किसी ने सूचना दी, तब वे लोग रिम्स पहुंचे. वहां उन्हें बच्चों का शव मिला. बता दें कि रविवार की रात जालान रोड में सड़क किनारे दोनों बच्चे सोये हुए थे.
इसी दौरान ट्रक को पीछे करने के दौरान चक्का दोनों बच्चों के ऊपर चढ़ गया था. सिर और चेहरा कुचल जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी. हालांकि मामले में अभी तक ट्रक चालक को पुलिस पकड़ नहीं पायी है.पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >