रांची : प्रशिक्षु कर्मियों ने भी नहीं माना आदेश, अब भी जारी है हड़ताल

रांची : राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन भी जारी रही. अब तक सरकार से कोई वार्ता नहीं हुई है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 600 प्रशिक्षु कर्मियों को वापस काम में लाने के आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ है. प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षक काम पर नहीं लौटे. इसका खामियाजा […]

रांची : राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल गुरुवार को 29वें दिन भी जारी रही. अब तक सरकार से कोई वार्ता नहीं हुई है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 600 प्रशिक्षु कर्मियों को वापस काम में लाने के आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ है. प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षक काम पर नहीं लौटे. इसका खामियाजा आमलोगों व विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. प्रतियोगिता परीक्षा सामने है और उनका आवासीय, जाति व आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. जमीन के महत्वपूर्ण कार्य लटके हुए हैं.
काम पर वापस लेने को कहा था सचिव ने : सचिव केके सोन ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों का हड़ताल पर रहना नियमत: सही नहीं है. ऐसे में उन्हें वापस लाकर काम करायें. पर कोई भी कर्मी वापस नहीं आये.
वहीं, कुछ अफसरों का कहना है कि कर्मियों की अधिकतर मांगें पिछली बार के वार्ता के बाद ही पूरी कर दी गयी थी. अभी वेतनमान का मामला वित्त विभाग के पास है. ऐसे में विभाग के स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >