विदाई के समय मॉनसून मेहरबान, झमाझम बारिश

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में जाते समय मॉनसून सक्रिय है, जिसका असर भी दिखा. इधर, राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने राजधानी में पिछले 24 घंटे में करीब 16 मिमी बारिश दर्ज की है. जबकि, सबसे अधिक बारिश (45 मिमी) जमशेदपुर में रिकाॅर्ड की गयी है. […]

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में जाते समय मॉनसून सक्रिय है, जिसका असर भी दिखा. इधर, राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने राजधानी में पिछले 24 घंटे में करीब 16 मिमी बारिश दर्ज की है. जबकि, सबसे अधिक बारिश (45 मिमी) जमशेदपुर में रिकाॅर्ड की गयी है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 सितंबर तक राजधानी के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पलामू में बारिश नहीं होने कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. इधर, राजधानी में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया है.
जबकि, न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं, दो दिन पहले तक राजधानी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में शनिवार से मॉनसून सक्रिय है. 11 सितंबर से मॉनसून कमजोर हो सकता है. इसके बाद आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >