1090 फ्लैट के आवंटन के लिए लॉटरी इसी माह

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांची नगर निगम द्वारा पंडरा व बजरा में 1090 फ्लैट का निर्माण प्रस्तावित है. आम लोगों को तय समय पर यह फ्लैट मिले, इसके लिए नगर निगम सितंबर के तीसरे सप्ताह में लाॅटरी के माध्यम से आवेदकों को फ्लैट का अलॉटमेंट लेटर सौंपेगा. इसकी तैयारी की जा रही […]

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांची नगर निगम द्वारा पंडरा व बजरा में 1090 फ्लैट का निर्माण प्रस्तावित है. आम लोगों को तय समय पर यह फ्लैट मिले, इसके लिए नगर निगम सितंबर के तीसरे सप्ताह में लाॅटरी के माध्यम से आवेदकों को फ्लैट का अलॉटमेंट लेटर सौंपेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा 1090 फ्लैट का निर्माण उपरोक्त दाेनों जगहों पर किया जाना है. वहीं फ्लैट लेने के 2600 लोगों ने आवेदन जमा किया है.

आवेदक को देने होंगे 5.50 लाख रुपये : निगम द्वारा बनाये जाने वाले इस फ्लैट के लिए आवेदक को 5.50 लाख रुपये देने होंगे. एक फ्लैट के निर्माण में अनुमानित लागत सात-आठ लाख के आसपास आयेगी. इसमें से 2.50 लाख की राशि आवेदक को सब्सिडी के रूप में दी जायेगी. शेष राशि आवेदक को किस्तों में निगम को देनी होगा.
निगम ने आवेदकों से मांगा प्रमाण पत्र : लॉटरी से पहले निगम सभी प्रकार के कागजात को दुरुस्त करने में जुट गया है. निगम के सिटी मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने कहा कि जिन आवेदकों ने अपने आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया है, उनसे हमारा आग्रह है कि वे जल्द से जल्द इसे निगम में जमा कर दें. श्री कुमार ने कहा कि अगर कोई आवेदक नये सिरे से भी इस लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, तो वो एक सप्ताह के अंदर में निगम में आवेदन कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >