रांची : सोने और चांदी की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही है. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. रांची में सोने का भाव 38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.
जबकि, गुरुवार को सोने की कीमत 37,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है. चांदी भी 48,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. गुरुवार को इसकी कीमत 47,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों रांची में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आयेगी. यही स्थिति रही, तो रांची में जल्द ही सोने की कीमत 40,000 रुपये पार पहुंच जायेगी.
