रांची : ब्‍वॉय फ्रेंड से झगड़ा कर बड़ा तालाब में कूदी युवती

रांची : ब्वॉय फ्रेंड से झगड़ा करने के बाद एक युवती बड़ा तालाब ( तोरण द्वार के पास) में कूद गयी़ घटना मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे की है. संयाेग था कि कुछ दूरी पर खड़े लोगों को इस बात की जानकारी मिल गयी और उसे बचा लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी़ […]

रांची : ब्वॉय फ्रेंड से झगड़ा करने के बाद एक युवती बड़ा तालाब ( तोरण द्वार के पास) में कूद गयी़ घटना मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे की है. संयाेग था कि कुछ दूरी पर खड़े लोगों को इस बात की जानकारी मिल गयी और उसे बचा लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी़ उसी क्षेत्र में गश्त कर रही डेली मार्केट की पुलिस ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया़ युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है़

बड़ा तालाब के समीप रहनेवाले शांति समिति के सदस्य सुखबीर सिंह और एक अन्य युवक की मदद से युवती को सदर अस्पताल व उसके बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है़ं युवती जिंस व टॉप पहनी हुई है़ उसके बैग पर सुमन लिखा हुआ है. हालांकि बैग में कोई एड्रेस या अन्य डिटेल नहीं है, जिसके कारण उसके संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >