खगौल : बाइक सवार पांच बदमाशों ने पंप से तीन लाख लूटे

खगौल : शाहपुर थाना क्षेत्र मेसर्स शमशाद अहमद पेट्रोल पंप पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे दो बाइकों से पांच की संख्या में आये बदमाशों ने पिस्टल की बल पर मारपीट करते हुए करीब तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. सोमवार की देर शाम काले रंग की अपाची व पल्सर बाइक पर […]

खगौल : शाहपुर थाना क्षेत्र मेसर्स शमशाद अहमद पेट्रोल पंप पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे दो बाइकों से पांच की संख्या में आये बदमाशों ने पिस्टल की बल पर मारपीट करते हुए करीब तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. सोमवार की देर शाम काले रंग की अपाची व पल्सर बाइक पर आये पांच अपराधियों ने बाइकों में पेट्रोल लिया.
इसके बाद अचानक नोजलमैन बिट्टू पर हमला बोल दिया. बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया पर जख्मी कर दिया. इसके बाद पंप मालिक नैयाज अहमद से 1 लाख 75 हजार रुपये छीन लिये.
इसके बाद वृद्ध चाचा फिरोज अहमद से तीस हजार व नोजलमैन बिट्टू कुमार से 95 हजार छीन लिये. अपराधियों के हमले से सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद हथियार लहराते हुए पांचों अपराधी बिहटा की तरफ भाग निकले. लूट की सूचना मिलने के बाद पहुंची खगौल और शाहपुर थानों की पुलिस छानबीन में जुट गयी . तीनों जख्मी को खगौल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा.
मालूम हो कि इससे पूर्व भाजपा नेता नंदकिशोर यादव की पुत्री के जी फियूल जमालुद्दीनचक में स्टाफ के साथ बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर दो बार लूट की घटना को अंजाम दे चके हैं. 22 दिसम्बर, 2017 व दिसंबर 2018 में .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >