रांची : अधिकृत वेबसाइट से पासपोर्ट बनवाने पर लगते हैं कम पैसे

रांची : पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन करें. इसके लिए भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगइन करें. अधिकृत साइट की जानकारी नहीं होने पर जब आवेदक पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो दूसरी वेबसाइट खुल जाती है. उस साइट पर भी आवेदक से वही […]

रांची : पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन करें. इसके लिए भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगइन करें.
अधिकृत साइट की जानकारी नहीं होने पर जब आवेदक पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो दूसरी वेबसाइट खुल जाती है. उस साइट पर भी आवेदक से वही जानकारी मांगी जाती है, जो सरकार द्वारा जारी अधिकृत वेबसाइट पर मांगी जाती है. दूसरी साइट के संचालक पासपोर्ट बनवाने के निर्धारित शुल्क 1500 रुपये के बजाय चार से पांच हजार रुपये लेते हैं.
वहीं, पासपोर्ट मिलने में भी उतना ही समय लगता है. क्षेत्रीय पोसपार्ट अधिकारी पंकज कुमार प्रभात ने कहा कि कई लोगों ने दूसरी वेबसाइट के बाबत उन्हें जानकारी दी है. आवेदक अधिकृत साइट पर शुल्क की जानकारी प्राप्त करके ही आवेदन करें. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 संसदीय क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >