रांची : 20 साल से पानी नहीं मिला, पर बिल आया 24 हजार रुपये का

रांची : जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया. राज्य भर से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान किया. किशोरगंज के पंचम गुप्ता ने इलाज के आर्थिक मदद करने, दुमका काठीकुंड कालापुर के मो. इमामुल हक ने डीआरडीए परीक्षा का […]

रांची : जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया. राज्य भर से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान किया.
किशोरगंज के पंचम गुप्ता ने इलाज के आर्थिक मदद करने, दुमका काठीकुंड कालापुर के मो. इमामुल हक ने डीआरडीए परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने, चुटिया ढुमसा टोली के प्रदीप कुमार नंदी ने 20 वर्षों से पानी नहीं मिलने और बिल 24 हजार रुपये आने की शिकायत की.
इनके अलावा बसंत विहार की पूनम देवी ने राशन कार्ड बनाने, सोनाहातू चरकूडीह के चंद्रनाथ महतो ने सिंचाई व्यवस्था बहाल कराने, हेसाग सिंह मोड़ की वीणा देवी ने री एडमिशन की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने, धनबाद के मो मसूद आलम ने निरसा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में गड़बड़ी होने का मुद्दा उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >