रांची : दाल भात योजना को बेहतर तरीके से चलाने का निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री दाल-भात योजना अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र में संचालित केंद्रों के सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के साथ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना ने समाहरणालय भवन में बैठक की. बैठक में उपस्थित सभी मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों के संचालकों को आदेश दिया गया कि 200 ग्राम प्रति व्यक्ति की दर से चावल एवं चना, सोयाबीन की सब्जी […]

रांची : मुख्यमंत्री दाल-भात योजना अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र में संचालित केंद्रों के सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के साथ विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना ने समाहरणालय भवन में बैठक की. बैठक में उपस्थित सभी मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों के संचालकों को आदेश दिया गया कि 200 ग्राम प्रति व्यक्ति की दर से चावल एवं चना, सोयाबीन की सब्जी के साथ दाल प्रति केंद्र में खिलाया जाना है. प्रत्येक केंद्र को सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 400 व्यक्ति को भोजन कराना है. सभी केंद्रों पर बरतन, कुर्सी, टेबल, बैठने की व्यवस्था, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था स्वयं करने का निर्देश दिया गया.
भोजन करनेवाले लाभुकों का पंजी पर अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर कराये जाने का निदेश दिया गया. सभी मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा. इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर समिति को कार्यमुक्त करते हुए नये समिति का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >