झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नोटिस जारी किया गया

रांची़ : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में हुई वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नोटिस जारी किया. खंडपीठ ने बार काउंसिल को […]

रांची़ : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में हुई वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट कराने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नोटिस जारी किया. खंडपीठ ने बार काउंसिल को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा. मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने खंडपीठ को बताया कि जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ऑडिट कराने की जरूरत है. कई वर्षों से जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का ऑडिट नहीं हुआ है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से ऑडिटर नियुक्त हुए. ऑडिटर ने एसोसिएशन का ऑडिट करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें ऑडिट करने नहीं दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >