जिन विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, उनकी स्टेटस रिपोर्ट दें: हाइकोर्ट

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों के स्पीडी ट्रायल काे लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने कहा कि जिन विधायकों के खिलाफ […]

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों के स्पीडी ट्रायल काे लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया.
खंडपीठ ने कहा कि जिन विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, उनका स्टेटस रिपोर्ट दायर किया जाये. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की.
इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने खंडपीठ को बताया कि राज्य सरकार, प्रवर्तन निदेशालय व सीबीआइ की अोर से विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों के संबंध में शपथ पत्र दायर किया गया है. इसमें से तीन विधायक दिनेश उरांव, ढुल्लू महतो व राज पलिवार के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं आैर लंबित हैं, लेकिन शपथ पत्र में इनके बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी झारखंड अगेंस्ट करप्शन की अोर से जनहित याचिका दायर की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >