रांची में NIA का छापा, डोरंडा में घर को घेर कर देर तक की जांच

रांची : झारखंड के चतरा जिला के एक कोयला परियोजना से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को रांची में छापामारी की. तड़के चार बजे शुरू हुई छापामारी दोपहर तक जारी थी. मामला मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें : VIDEO : मातृभाषा के लिए बांग्ला भाषियों ने […]

रांची : झारखंड के चतरा जिला के एक कोयला परियोजना से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को रांची में छापामारी की. तड़के चार बजे शुरू हुई छापामारी दोपहर तक जारी थी. मामला मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़ा है.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : मातृभाषा के लिए बांग्ला भाषियों ने पाकिस्तान से यूनेस्को तक किया संघर्ष

बताया जाता है कि एनआइए की टीम ने राजधानी रांची स्थित डोरंडा के एक घर में गहन जांच की. सुबह चार बजे इस घर में जांच एजेंसी के दबिश देते ही पुलिस बल ने इस मकान को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली. इस संबंध में कोई भी कुछ भी बोलने से बच रहा है. एनआईए के अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >