रांची : जानिए महागठबंधन के फॉर्मूले में किस पार्टी को कहां मिल सकती है सीट

दिल्ली भाया रांची चली महागठबंधन की गाड़ी गोड्डा, पलामू व जमशेदपुर में अटकी झामुमो को कोल्हान में चाहिए एक सीट, झाविमो गोड्डा से पीछे हटने को तैयार नहीं दिल्ली में हुआ फॉर्मूला फाइनल, रांची में कशमकश, घटक दलों के बीच तकरार रांची : दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर झारखंड में महागठबंधन का […]

दिल्ली भाया रांची चली महागठबंधन की गाड़ी गोड्डा, पलामू व जमशेदपुर में अटकी
झामुमो को कोल्हान में चाहिए एक सीट, झाविमो गोड्डा से पीछे हटने को तैयार नहीं
दिल्ली में हुआ फॉर्मूला फाइनल, रांची में कशमकश, घटक दलों के बीच तकरार
रांची : दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर झारखंड में महागठबंधन का फॉर्मूला तय होने की सूचना है़ इसके तहत कांग्रेस को सात, झामुमो को चार, झाविमो को दो और राजद को एक सीट दिये जाने पर सहमति बनी है़ कांग्रेस और झामुमो के बीच इस सहमति पर राहुल गांधी की मुहर लग गयी है़ उधर, महागठबंधन की गाड़ी जैसे ही दिल्ली भाया रांची चली गोड्डा, पलामू और जमशेदपुर में अटक गयी.
महागठबंधन का रोड़ा इन सीटों से हटाना होगा़ इन तीन सीटों को लेकर अभी से महागठबंधन के अंदर पेंच फंस गया है़ इसकी गुत्थी सुलझाये बिना, आगे बात नहीं बननेवाली है़ झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वह गोड्डा सीट से समझौता नहीं कर सकते है़ं
कोडरमा छोड़ देंगे, लेकिन गोड्डा सीट चाहिए़ उधर राजद ने पलामू सीट पर दावा किया है़ राजद को चतरा सीट दिये जाने की चर्चा है़ राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने साफ किया है कि उनकी पार्टी ने पलामू में तैयारी की है़ पलामू में कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है़ं पलामू राजद की सीट रही है़ ऐसे में यह सीट राजद काे मिलना ही चाहिए़ उधर कांग्रेस का भी मामला फंस रहा है़ कोल्हान प्रमंडल में झामुमो ने चाईबासा व जमशेदपुर में एक सीट मांग रहा है़
चाईबासा से गीता कोड़ा को चुनाव लड़वाने का भरोसा दिला कर कांग्रेस में शामिल कराया गया है़ गीता कोड़ा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है़ं वहीं जमशेदपुर से पार्टी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार उम्मीदवार है़ं ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस को झामुमो को मनाना होगा़ कांग्रेस, झामुमो को खूंटी सीट पर शिफ्ट कराना चाहती है़ महागठबंधन काे रास्ते पर लाने के लिए नेताओं को अभी मशक्कत करनी होगी़
महागठबंधन के फॉर्मूले में किस पार्टी को कहां मिल सकती है सीट
कांग्रेस : रांची, लोहरदगा, गोड्डा, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, चाईबासा
झामुमो : दुमका, राजमहल, गिरिडीह, व खूंटी (चाहिए चाईबासा या जमशेदपुर)
झाविमो : कोडरमा, पलामू (चाहिए गोड्डा)
राजद : चतरा (चाहिए पलामू भी)
गोड्डा सीट पर कांग्रेस का स्वाभाविक दावा : फुरकान
पूर्व विधायक फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का स्वाभाविक दावा बनता है. इस सीट पर कांग्रेस पहले भी चुनाव जीतती रही है. जहां तक कोडरमा सीट का सवाल है, वहां पर कांग्रेस कभी नहीं जीती है. गोड्डा में पांच वर्ष तक खेती की है. यहां पर मेरा घर है. हम कोडरमा क्यों चले जाएं?
हर हाल में पलामू से चुनाव लड़ेगा राजद : अन्नपूर्णा
राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और पार्टी के प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि हर हाल में राजद पलामू से चुनाव लड़ेगा. नेताद्वय ने कहा कि पलामू राजद का गढ़ रहा है. महागठबंधन हो इसका राजद पक्षधर है, लेकिन पलामू सीट से समझौता नहीं किया जायेगा. यह भी कहा कि एकीकृत बिहार के समय से ही पलामू में राजद का अन्य दलों से बड़ा जनाधार रहा है. राजद पलामू के अलावा कोडरमा और चतरा सीट की दावेदारी कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >