रांची : छह फरवरी को स्वास्थ्य सचिव का घेराव करेंगे एएनएम-जीएनएम अनुबंधकर्मी

रांची : राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. सरकार द्वारा कैबिनेट से पारा मेडिकल नियुक्ति नियमावली पारित हुए करीब दो माह बीतने के बावजूद अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर संघ के सदस्यों ने नाराजगी जतायी. निर्णय लिया गया कि इस […]

रांची : राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. सरकार द्वारा कैबिनेट से पारा मेडिकल नियुक्ति नियमावली पारित हुए करीब दो माह बीतने के बावजूद अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर संघ के सदस्यों ने नाराजगी जतायी. निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर छह फरवरी को स्वास्थ्य सचिव का घेराव किया जायेगा.
इसके बाद भी कार्रवाई शुरू न होने पर सात फरवरी को विधानसभा का घेराव तथा 13 फरवरी से अनशन किया जायेगा. संघ के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से कार्यरत रहने के बावजूद उनकी अधियाचना जेएसएससी को नहीं भेजी गयी है. सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भी उनकी नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. बैठक में राज्य सचिव एंजलिना खाका, कोषाध्यक्ष प्रेमा वाड़ा, संरक्षक प्रकाश कुमार, वीणा कुमारी व रानी बाला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >