रांची : छत्तीसगढ़ के सीएस से मुलाकात की

रांची : सोसाइटी ऑफ इनफोर्समेंट ऑफ एडवाइस राइट्स, रांची के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनील कुजूर से मुलाकात की. उनको झारखंड से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया. 1986 बैच के आइएएस अधिकारी सुनील कुजूर रांची में पथलकुदवा के रहनेवाले हैं. वह देश के पहले आदिवासी मुख्य सचिव हैं. अब तक आदिवासी समुदाय से […]

रांची : सोसाइटी ऑफ इनफोर्समेंट ऑफ एडवाइस राइट्स, रांची के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सुनील कुजूर से मुलाकात की. उनको झारखंड से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया. 1986 बैच के आइएएस अधिकारी सुनील कुजूर रांची में पथलकुदवा के रहनेवाले हैं.
वह देश के पहले आदिवासी मुख्य सचिव हैं. अब तक आदिवासी समुदाय से आने वाले किसी भी अधिकारी को किसी राज्य का मुख्य सचिव नहीं बनाया गया था. श्री कुजूर से मुलाकात करने वाली कमेटी में पूर्व आइजी शीतल उरांव और पूर्व आइजी हेमंत टोप्पो समेत सोसाइटी के अन्य सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >