रांची : जयपाल सिंह मुंडा की वजह से संविधान में मिले आदिवासियों को अधिकार : अर्जुन मुंडा

रांची : मुंडा सभा रांची की अोर से कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के व्यक्तित्व से संबंधित कई पहलुअों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज […]

रांची : मुंडा सभा रांची की अोर से कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के व्यक्तित्व से संबंधित कई पहलुअों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज संविधान में आदिवासियों को जो अधिकार मिले हैं, वो जयपाल सिंह मुंडा की बदौलत ही है. जयपाल सिंह की ही वजह से देश ने अोलिंपिक हॉकी में पहला स्वर्णपदक जीता.
उन्होंने लोगों की सेवा के लिए आइसीएस (इंडियन सिविल सर्विस) को छोड़ा. कार्यक्रम में उपस्थित मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम हॉकी के लिए ही बनेगा. स्टेडियम के मुख्य द्वार पर जयपाल सिंह मुंडा की विशाल मूर्ति भी लगेगी. विधायक रामकुमार पाहन, मुंडा सभा के नवीन मुंडू, मेघनाथ सिंह मुंडा सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग, अघना डांग, बिलकन डांग, विमोला तोपनो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >