रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, अनुसंधान केंद्र प्लांडू रांची के प्रधान डॉ अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फेलोशिप प्रदान किया गया है. डॉ अरुण 28 वर्षों से सब्जी की किस्म को लेकर अनुसंधानरत हैं
इन्होंने सब्जियों की 21 उन्नत किस्म का विकास किया है. उन्हें कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये 2014 में फखरुद्दीन अली अहमद पुरस्कार से नवाजा गया था. वहीं, वर्ष 2017 में विश्वजीत मेमोरियल अवार्ड व कंफेडरेशन ऑफ हॉर्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से फेलोशिप प्रदान किया गया है. डॉ सिंह बनारस हिंदू विवि की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य भी हैं. उन्हें फेलोशिप दिये जाने पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है.
