केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में शामिल हुई झारखंड की टीम

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुई़ इसमें अल्पसंख्यकों से संबंधित समस्याओं व योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो ग्यारुल हसन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास व बेहतरी के लिए भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा हर […]

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुई़ इसमें अल्पसंख्यकों से संबंधित समस्याओं व योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो ग्यारुल हसन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास व बेहतरी के लिए भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा हर राज्य में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक इसका लाभ ले रहे हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार की कमी से काफी लोग अब भी लाभ से वंचित हैं.
इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट व कार्यों की सराहना की और सुझाव आमंत्रित किया, जिस पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने अपने सुझाव दिये़ इस बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जॉर्ज कुरियन, मंजीत सिंह राय, झारखंड से सचिव नेसार अहमद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >