चान्हो : चोरी का तार लदे दो वाहन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

चान्हो : चान्हो पुलिस ने मंगलवार की सुबह सिलागाईं कोयल नदी के निकट से चोरी की हाइटेंशन तार लदे एक बोलेरो पिकअप व मारुति कार को पकड़ा. सूचना पर पकड़े गये बोलेरो पिकअप (जेएच01एयू-4397) व कार (बीआर14जे-8739) में करीब 15 क्विंटल अल्युमिनियम का तार लदा हुआ था. साथ ही वाहन से तार काटने का सामान […]

चान्हो : चान्हो पुलिस ने मंगलवार की सुबह सिलागाईं कोयल नदी के निकट से चोरी की हाइटेंशन तार लदे एक बोलेरो पिकअप व मारुति कार को पकड़ा.
सूचना पर पकड़े गये बोलेरो पिकअप (जेएच01एयू-4397) व कार (बीआर14जे-8739) में करीब 15 क्विंटल अल्युमिनियम का तार लदा हुआ था. साथ ही वाहन से तार काटने का सामान भी बरामद किया गया. वाहन के साथ रांची के पिस्का मोड़ निवासी गणेश सिंह व कुड़ू हनहट के शिवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >