रांची : एचइसी का वेलनेस सेंटर शुरू, चल रहे हैं पांच ओपीडी

रांची : एचइसी के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए एचइसी प्रबंधन ने वेलनेस सेंटर शुरू किया है. सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स स्कूल में खोले गये इस सेंटर में बाहरी लोगों का भी इलाज होगा. अभी यहां जेनरल मेडिकल, डेंटल, गायिनक, इएनटी व ऑर्थो के ओपीडी चल रहे हैं. वेलनेस […]

रांची : एचइसी के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए एचइसी प्रबंधन ने वेलनेस सेंटर शुरू किया है. सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स स्कूल में खोले गये इस सेंटर में बाहरी लोगों का भी इलाज होगा. अभी यहां जेनरल मेडिकल, डेंटल, गायिनक, इएनटी व ऑर्थो के ओपीडी चल रहे हैं.
वेलनेस सेंटर की पहली मंजिल पर नर्सिंग स्कूल एवं हॉस्टल रहेगा. वेलनेस सेंटर में दस बेड भी लगाये गये हैं. यहां पर डिलिवरी, मोतियाबिंद का ऑपरेशन और माइनर सर्जरी के लिए मरीजों को भर्ती किया जायेगा. एचइसी के कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना ने बताया कि 25 दिसंबर से वेलनेस सेंटर के कैजुवल्टी में 24 घंटे चिकित्सक एवं नर्स तैनात रहेंगे. अगले तीन-चार माह में यह रांची का बेस्ट वेलनेस सेंटर होगा. इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है.
21 चिकित्सक कार्यरत रहेंगे वेलनेस सेंटर में : 25 दिसंबर को वेलनेस सेंटर में एक्स-रे, पैथलॉजी, फिजियोथेरेपी की सुविधा चालू हो जायेगी. उन्होंने बताया कि वेलनेस सेंटर में 21 चिकित्सक कार्यरत रहेंगे. जल्द ही पांच जीडीएमओ जेनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, सात नर्सिंग स्टाफ एवं एक सर्जिकल सर्जन की नियुक्ति की जायेगी. मालूम हो कि एचइसी प्लांट अस्पताल पारस ग्रुप को देने के बाद एचइसी प्रबंधन ने वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >