जेवर दुकान में सेंधमारी कर चोरी

सिल्ली : सिल्ली मेन रोड स्थित बबलू ज्वेलर्स में रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर जेवर की चोरी कर ली. चोर दुकान में लगी सीसीटीवी भी साथ लेते गये. दुकान मालिक ने दो लाख से अधिक के जेवर चोरी होने की बात कही है. सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद पुलिस बल […]

सिल्ली : सिल्ली मेन रोड स्थित बबलू ज्वेलर्स में रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर जेवर की चोरी कर ली. चोर दुकान में लगी सीसीटीवी भी साथ लेते गये. दुकान मालिक ने दो लाख से अधिक के जेवर चोरी होने की बात कही है.
सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की. रांची से आयी एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर बारीकी से जांच की. चोरों का सुराग पाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >