रांची : लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मार कर घायल किया

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के पीस रोड जेडेक गली में रविवार को लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने छात्र सरोज कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसके पॉकेट से मोबाइल और 500 रुपये लूट लिये. घटना के बाद युवक के चिल्लाने के पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. […]

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के पीस रोड जेडेक गली में रविवार को लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने छात्र सरोज कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसके पॉकेट से मोबाइल और 500 रुपये लूट लिये.
घटना के बाद युवक के चिल्लाने के पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों ने लूटपाट के एक आरोपी सैंकी को पकड़ लिया. उसकी पिटाई भी की. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. वहीं घायल छात्र को पहले केसी राय मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर वहां से रिम्स भेज दिया गया.
सरोज कुमार कोकर भाभा नगर का रहने वाला है. वह बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान स्कूटी सवार दो अपराधियों ने चाकू के बल पर उसे रोक लिया. अपराधियों ने सरोज को रुपये और मोबाइल निकालने को कहा.
जब उसने इसका विरोध किया, तब एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया. घटना में शामिल दूसरा आरोपी स्कूटी लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस उसके बारे जानकारी एकत्र कर रही है. बताया जाता है कि दोनों युवक नशा के लिए लूट-पाट करते हैं. लालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को भी चाकू के बल पर लूटपाट की दो घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >