रांची : दिल्ली में बंधक युवती को मुक्त कराने का आग्रह

रांची : दिल्ली में बंधक मांडर की युवती को मुक्त कराने के लिए बैद्यनाथ कुमार ने ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से आग्रह किया है.शिकायतकर्ता ने ग्रामीण एसपी को बताया है कि मांडर की 20 वर्षीय एक युवती को काम कराने के लिए टांगरबसली निवासी निशा देवी ने प्लेसमेंट संचालक यमुना और अशोका के पास […]

रांची : दिल्ली में बंधक मांडर की युवती को मुक्त कराने के लिए बैद्यनाथ कुमार ने ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग से आग्रह किया है.शिकायतकर्ता ने ग्रामीण एसपी को बताया है कि मांडर की 20 वर्षीय एक युवती को काम कराने के लिए टांगरबसली निवासी निशा देवी ने प्लेसमेंट संचालक यमुना और अशोका के पास बेच दिया था. उनका कार्यालय संत नगर दिल्ली में है. युवती से बसंत बिहार स्थित एक फ्लैट में घरेलू काम कराया जा रहा है. युवती को काम के एवज में जो मजदूरी मिलती है, उसकी वसूली अशोक और यमुना करते हैं. युवती को न अपने घर आने दिया जाता है और न ही उसे काम की मजदूरी मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >