बच्चों के लिए हुई खेल प्रतियोगिता स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच

सिल्ली : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिल्ली पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कमलामायल गम्हारटीकरा गांव में कई कार्यक्रम आयोजित किये. स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें आसपास के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सैक रेस, फुटबॉल, दौड़, गणित दौड़ व बिस्कुट दौड़ प्रतियोगिता हुई. […]

सिल्ली : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिल्ली पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कमलामायल गम्हारटीकरा गांव में कई कार्यक्रम आयोजित किये. स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें आसपास के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सैक रेस, फुटबॉल, दौड़, गणित दौड़ व बिस्कुट दौड़ प्रतियोगिता हुई.
इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मेडल दिये गये. थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुरी ओपी प्रभारी आरके पांडेय, एसआइ नारायण सोरेन, परशुराम सिंह, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी भरत सिंह, स्वास्थ्य केंद्र की टीम, एएनएम, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के किशन, महेश, रवींद्र सोनार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >