रांची : औद्योगिक विकास के लिए प्रशासन ने जियाडा को दी 703 एकड़ जमीन

रांची के छह अंचलों से जियाडा को मिली जमीन सबसे अधिक जमीन नामकुम अंचल से मिली रांची : रांची जिले में औद्योगिक विकास के लिए जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार(जियाडा) को जमीन उपलब्ध करायी है. प्रशासन ने अधियाची विभाग को सात अंचलों में लगभग 703.33 एकड़ जमीन दी है. पूरी जमीन जियाडा को […]

रांची के छह अंचलों से जियाडा को मिली जमीन
सबसे अधिक जमीन नामकुम अंचल से मिली
रांची : रांची जिले में औद्योगिक विकास के लिए जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार(जियाडा) को जमीन उपलब्ध करायी है. प्रशासन ने अधियाची विभाग को सात अंचलों में लगभग 703.33 एकड़ जमीन दी है.
पूरी जमीन जियाडा को सुपुर्द कर दी है. कई और विभागों व संस्थानों ने जमीन उपलब्ध कराने से संबंधित अधियाचना विभाग को भेजी है. इस दिशा में भी कार्रवाई चल रही है. जियाडा को रांची जिले के छह अंचलाें से जमीन उपलब्ध करायी गयी हैं. नामकुम अंचल से सबसे अधिक 254.12 एकड़ जमीन दी गयी है. वहीं, कांके अंचल से सबसे कम 15 एकड़ जमीन जियाडा को सुपुर्द की गयी है. है. सारी जमीन स्वीकृत हो चुकी हैं. इनमें से कई जमीन वर्ष 2016 में ही दे दी गयी हैं.
किन अंचलों से कितनी जमीन दी गयीं
नामकुम अंचल 254.12 एकड़
बड़गाईं अंचल 24.78 एकड़
बुढ़मू अंचल 84.91 एकड़
ओरमांझी अंचल 71.60 एकड़
चान्हो अंचल 71.21 एकड़
नगड़ी अंचल 130 एकड़
कांके अंचल 15 एकड़
रांची : रांची जिले में 35 मोबाइल टावर लगाये जायेंगे. इसके लिए जमीन का चयन भी कर लिया गया है. इस संबंध में सारी जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को दे दी गयी है. रांची जिले के 14 अंचल की जमीन चिह्नित कर विभाग को दे दी गयी है.
इन योजनाओं के लिए उपायुक्त ने एनओसी भी जारी कर दी है. ग्रामीण इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सही तरीके से काम करे, स्पष्ट संवाद और गांवों तक विकास के कार्य डिजिटली पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत टावर लगाये जा रहे हैं. हर मोबाइल टावर के लिए 0.5 एकड़ जमीन दी गयी है. जमीन का चयन संबंधित अंचलाधिकारियों ने किया है. मांडर में सबसे अधिक 60 टावर लगाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >