रक्तदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार लेकर आयी यह तोहफा

जमशेदपुर : झारखंड सरकार अपने कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्त दान को बढ़ावा देना चाहती है. इसी क्रम में सरकार ने कामकाजी दिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले कर्मचारियों के लिए चार दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने का निर्णय लिया है. सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. […]

जमशेदपुर : झारखंड सरकार अपने कर्मचारियों के बीच स्वैच्छिक रक्त दान को बढ़ावा देना चाहती है. इसी क्रम में सरकार ने कामकाजी दिवस पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले कर्मचारियों के लिए चार दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने का निर्णय लिया है.

सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. यह घोषणा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर की गयी.

कोलकाता में बम विस्फोट, बच्चे की मौत, 10 घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड को हर साल 3,50,000 यूनिट रक्त की जरूरत होती है जबकि राज्य सिर्फ 1,90,000 यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाता है. राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कामकाजी दिवसों में स्वैच्छिक रक्तदान के बदले चार विशेष आकस्मिक छुट्टियां मंजूर करने का फैसला लिया है.

रेड क्रॉस के सूत्रों ने बताया कि यहां सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 775 यूनिट एकत्र किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >