रांची : ऑटो चालक को चाकू मारा, रिम्स में भर्ती

रांची : अरगोड़ा चौक के समीप मंगलवार की रात 7.30 बजे अपराधियों ने ऑटो चालक विनय प्रसाद को चाकू मार दिया. चाकू उसके पेट में लगी है. उसे इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया है़ विनय प्रसाद आनंदपुरी हरमू के रहनेवाले हैं. रिम्स में इलाज के लिए भरती होने की सूचना मिलने पर […]

रांची : अरगोड़ा चौक के समीप मंगलवार की रात 7.30 बजे अपराधियों ने ऑटो चालक विनय प्रसाद को चाकू मार दिया. चाकू उसके पेट में लगी है.
उसे इलाज के लिए रिम्स में भरती कराया गया है़ विनय प्रसाद आनंदपुरी हरमू के रहनेवाले हैं. रिम्स में इलाज के लिए भरती होने की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना प्रभारी वहां पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी ली.
आसपास के लोगों के अनुसार विनय प्रसाद मालवाहक ऑटो चला रहा था. अचानक एक यात्री ऑटाे में सवार कुछ लोगों ने पीछा कर उनका ऑटो रुकवाया. ऑटो से दो लोग उतरे और उन्होंने विनय प्रसाद से मारपीट की. इसी दौरान एक ने चाकू विनय प्रसाद के पेट में मार दी. इसके बाद ऑटो में सवार लोग ऑटो सहित भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >