रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी. हमें यह भाव पैदा करना होगा कि रांची हमारा है.
कार्यकर्ता 2019 के मिशन में जुट जायें. केंद्र से मिले निर्देश का पालन करे़ं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये़ं. श्री सिंह रविवार को राजधानी में महानगर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को राज्यवासियों के लिए अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत हो रही है. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भी विचार रखे.
