रांची : कचहरी चौक से बिना हेलमेट पहने बाइक से जा रहे थे दारोगा, ट्रैफिक एसपी ने कटवाया फाइन

रांची : ट्रैफिक एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कचहरी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस दौरान बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलानेवाले, तीन सवारी, बिना लाइसेंस वाले वाहनों पर जुर्माना किया गया. अभियान के क्रम में ही एक दारोगा बिना हेलमेट पहने बाइक चला कर वहां से गुजर रहे […]

रांची : ट्रैफिक एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कचहरी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ इस दौरान बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलानेवाले, तीन सवारी, बिना लाइसेंस वाले वाहनों पर जुर्माना किया गया.
अभियान के क्रम में ही एक दारोगा बिना हेलमेट पहने बाइक चला कर वहां से गुजर रहे थे़ ट्रैफिक एसपी ने उन्हें देखा, तो वाहन रोकने का इशारा किया. फिर वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी से दारोगा का फाइन काटने का आदेश दिया़ दारोगा से ट्रैफिक पुलिस ने एसपी के आदेश पर जुर्माना वसूला़ इधर, मंगलवार को राजधानी में चले अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 4.14 लाख रुपये जुर्माना वसूला़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >