रांची : वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रविवार को लापुंग, रांची के घघारी धाम में 90 फोटोग्राफरों के साथ फोटोवाक व ऑन द स्पॉट फोटो कांटेस्ट का आयोजन किया गया. झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन की ओर से रांची के सैनिक मार्केट से सुबह आठ बजे यात्रा आरंभ हुई. लापुंग के साईं मंदिर में फोटोग्राफी कर दल घघारी धाम पहुंचा. फोटोग्राफर यहां विभिन्न तरीकों से फोटोग्राफी करते रहे.
वरिष्ठ फोटोग्राफर बलराम पांडा, रतन लाल, निरंजन कुमार, संजय बोस व संजय छेत्री ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभायी. इस कार्यक्रम में हेमंत टोपनो, कौशिक मिश्र, बबलू, पुनीत कुमार, संतोष कुमार, कौशिक घोष, रजनीश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में देवगांव की मुखिया फुलमनी देवी, समाजसेवी बसंत लोहरा, अजय उरांव व मंदिर समिति के कालेश्वर सिंह ने सभी का स्वागत किया.
