रांची : बरियातू में कपड़ा व्यवसायी के घर हुई दिनदहाड़े चोरी

रांची : बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी जींस कपड़े के व्यवसायी कृष्ण कुमार चौधरी के घर मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हुई.चोर घर के सामने के दरवाजा का ताला तोड़ कर घुसे और अलमारी तथा दीवान के नीचे रखे गहने व नगद की चोरी कर ली़ इस संबंध में कृष्ण कुमार चौधरी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी […]

रांची : बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी जींस कपड़े के व्यवसायी कृष्ण कुमार चौधरी के घर मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हुई.चोर घर के सामने के दरवाजा का ताला तोड़ कर घुसे और अलमारी तथा दीवान के नीचे रखे गहने व नगद की चोरी कर ली़ इस संबंध में कृष्ण कुमार चौधरी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस के अनुसार पांच हजार रुपये नगद और कुछ गहनों की चोरी हुई है़ जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार चौधरी अपर बाजार में जींस कपड़े के व्यवसायी है़ं
वह मंगलवार की सुबह दुकान पर गये थे़ जबकि उनकी पत्नी इंदू देवी किसी काम से बाहर निकली थीं. जब इंदू चौधरी घर लौटीं, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई़ इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी़ वह अपर बाजार से घर लौटे और बरियातू पुलिस को चोरी के बारे में बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >