रांची रेल मंडल में आठ कर्मी रिटायर

रांची : रांची रेल मंडल में मंगलवार को आठ कर्मी सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा अजीत कुमार यादव ने कहा कि कर्मियों के सेवाभाव के कारण ही रेलवे सुचारु ढंग से कार्य कर रहा है. रेलवे सक्रिय रेल कर्मियों के लिए रिइंगेजमेंट की प्रक्रिया भी आरंभ कर चुका है. उन्होंने सेवानिवृत्त […]

रांची : रांची रेल मंडल में मंगलवार को आठ कर्मी सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा अजीत कुमार यादव ने कहा कि कर्मियों के सेवाभाव के कारण ही रेलवे सुचारु ढंग से कार्य कर रहा है. रेलवे सक्रिय रेल कर्मियों के लिए रिइंगेजमेंट की प्रक्रिया भी आरंभ कर चुका है. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. सेवानिवृत्त होनेवालों में सुब्रत, देवेंद्र शर्मा, किरण बाला खलखो, कविराज सिंह, बाइराब बौरी, मनोहरलाली विश्वकर्मा, बिरेंद्र प्रसाद सिंह व सत्या राव शामिल थे. इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीनिवास राव और मंडल लेखा अधिकारी नीरज कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >