रांची : आवास निर्माण शुरू नहीं करनेवाले 617 लाभुकों का नाम हटेगा

रांची : शहर में अपनी जमीन होते हुए कई लोग आर्थिक रूप से असक्षम हैं, जिसकी वजह से वे पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे हैं. रांची नगर निगम ऐसे लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 2.25 लाख की राशि किस्तों में उपलब्ध करा रहा है. इधर, शहर में […]

रांची : शहर में अपनी जमीन होते हुए कई लोग आर्थिक रूप से असक्षम हैं, जिसकी वजह से वे पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे हैं. रांची नगर निगम ऐसे लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 2.25 लाख की राशि किस्तों में उपलब्ध करा रहा है.
इधर, शहर में ऐसे भी लोग हैं, जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों में सूचीबद्ध हो गया है. लेकिन, ये आवास निर्माण के कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं. नगर निगम ऐसे लोगों का नाम लाभुकों की सूची से हटाने की तैयारी में है.
नगर निगम द्वारा शहर के ऐसे 617 लोगों को चिह्नित किया गया है, जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए अब निगम ने ऐसे लाभुकों का नाम सूची से हटाकर नये लाभुकों को इस सूची में जोड़ने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >