रांची : एचइसी व बीइएमएल कोल इंडिया के लिए बनायेंगे उपकरण

रांची : एचइसी व भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीइएमएल) के बीच जल्द समझौता होगा. इसके लिए दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. इस संबंध में एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश कि दो पीएसयू कंपनियां मेक इन इंडिया के तहत आपसी तालमेल कर कार्य करें, […]

रांची : एचइसी व भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीइएमएल) के बीच जल्द समझौता होगा. इसके लिए दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है.
इस संबंध में एचइसी के सीएमडी अभिजीत घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश कि दो पीएसयू कंपनियां मेक इन इंडिया के तहत आपसी तालमेल कर कार्य करें, उसी को देखते हुए एचइसी व बीइएमएल एक साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में विस्तारीकरण का कार्य होना है. इसके लिए बहुत बड़ा कार्यादेश निकलने वाला है. इसी को दखते हुए एचइसी व बीइएमएल ने एक साथ काम करने का निर्णय लिया है.
श्री घोष ने कहा कि दोनों कंपनी ड्रैगलाइन, 20 क्यूबिक मीटर रोप शॉवेल सहित माइनिंग के कई उपकरण बनायेंगे. उन्होंने कहा कि 10 क्यूबिक मीटर शॉवेल बनाने में एचइसी को महारत हासिल है. एचइसी के पास उन्नत डिजाइन भी है. 20 क्यूबिक मीटर का डिजाइन बीइएमएल के साथ डेवलप किया जायेगा. सर्फेश माइनिंग के लिए कई विदेशी कंपनियों से तकनीक हस्तांतरण के लिए बातचीत चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >