रांची में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत 810 रुपये

रांची : रांची में गैस की कीमतों में वृद्धि हो गयी है. 14.2 किलो बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 58.50 रुपये की वृद्धि की गयी है. अब लोगों को 751.50 रुपये के बजाय 810 रुपये देने होंगे. हालांकि, लोगों पर इसका अधिक भार नहीं पड़ेगा. लोगों को अब सब्सिडी के रूप में […]

रांची : रांची में गैस की कीमतों में वृद्धि हो गयी है. 14.2 किलो बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 58.50 रुपये की वृद्धि की गयी है. अब लोगों को 751.50 रुपये के बजाय 810 रुपये देने होंगे. हालांकि, लोगों पर इसका अधिक भार नहीं पड़ेगा.
लोगों को अब सब्सिडी के रूप में 248.28 रुपये के बजाय 303.93 रुपये बैंक खाते में भेजे जायेंगे. जबकि 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में 90.50 रुपये की वृद्धि की गयी है. अब 1338 रुपये की जगह 1428.50 रुपये देने होंगे. नयी कीमत एक जुलाई से लागू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >