पत्नी भोपाल में दे रही टीचर ट्रेनिंग की परीक्षा, फोन पर मिली पति की शहादत की सूचना

पथरगामा /महगामा : लातेहार में जगुआर के जवान देव कुमार महतो के शहीद होने की खबर िमलते ही बुधवार को उनके पैतृक गांव बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा पंचायत का महेशलिट्टी गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया. घरों में चूल्हा तक नहीं जला. शहीद के पिता बालदेव महतो, मां जानकी देवी, तीन भाई व एक […]

पथरगामा /महगामा : लातेहार में जगुआर के जवान देव कुमार महतो के शहीद होने की खबर िमलते ही बुधवार को उनके पैतृक गांव बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा पंचायत का महेशलिट्टी गांव में पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया. घरों में चूल्हा तक नहीं जला. शहीद के पिता बालदेव महतो, मां जानकी देवी, तीन भाई व एक बहन को रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पत्नी ममता कुमारी को ससुराल वालों की ओर से फोन पर सूचना दी गयी है. ममता देवी टीचर ट्रेनिंग की परीक्षा देने भोपाल गयी थीं, सूचना के बाद गोड्डा के लिए निकल गयी है. वहीं, शहीद का शव लाने के लिए जगुआर के अधिकारियों की टीम रवाना हो गयी है, देर रात तक गोड्डा पहुंचने की उम्मीद है.

अप्रैल में आया था गांव : महगामा के बलिया गांव में पिता बालदेव महतो, मां, भाई किरानी महतो व मुंसी महतो रहते हैं. पिता बालदेव महतो ने बताया कि अप्रैल में देव अंतिम बार गांव आया था. इंटर कॉलेज महगामा से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद देव की नौकरी वर्ष 2010 में जगुआर में लगी थी. देव की शादी तीन वर्ष पूर्व पथरगामा के परसपानी गांव के टिकुरटांड़ के कुमोद महतो की पुत्री ममता कुमारी के साथ हुई थी. एक बेटी नवेली भारती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >