रांची : जुलाई में आयेंगे अमित शाह, करेंगे सभा

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुलाई में रांची आ सकते हैं. श्री शाह रांची में प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को संबोधित कर सकते हैं. राष्ट्रीय स्तर से श्री शाह के कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होने पर तैयारी शुरू कर दी जायेगी़ मिली सूचना के अनुसार श्री शाह प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र […]

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुलाई में रांची आ सकते हैं. श्री शाह रांची में प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बड़ी सभा को संबोधित कर सकते हैं.
राष्ट्रीय स्तर से श्री शाह के कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होने पर तैयारी शुरू कर दी जायेगी़ मिली सूचना के अनुसार श्री शाह प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके साथ ही शहर के चुनिंदा सम्मानित लोगों से मिलेंगे़ वह शहर के गणमान्य लोगों को चार वर्षों की उपलब्धियां बतायेंगे. प्रदेश कमेटी श्री शाह से मिलनेवालों की सूची तैयार करेगी. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि श्री शाह के जुलाई में आने की संभावना है़
पार्टी जनसंपर्क अभियान के तहत प्रसिद्ध कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, डॉक्टर सहित समाज में पहचान रखनेवालों तक पहुंच रही है. इनके बीच पहुंच कर सरकार के कामकाज की चर्चा होगी. इसके साथ ही आम लोगों को भी सरकार की उपलब्धियां बतायी जा रही है. शहर के वरिष्ठ लोगों तक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है़
हम जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं, आजसू के साथ गठबंधन कायम: एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा जोड़ने मेें, तोड़ने में विश्वास नहीं रखती है. हम नये सहयोगी बनायेंगे. आजसू के साथ दिल्ली में गठबंधन तय हुआ है. आजसू के साथ हमारा गठबंधन कायम है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >